Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ननखड़ी में CA स्टोर खोलने की बागवान कर रहे मांग, कहा- हर बार अंदेखी का हो रहे शिकार

February 26, 2024

ननखड़ी में CA स्टोर खोलने की बागवान कर रहे मांग, कहा- हर बार अंदेखी का हो रहे शिकार

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : शिमला जिले की ननखड़ी तहसील एक सेब बाहुल्य क्षेत्र है, यहां पर सीए स्टोर होना बेहद जरूरी है। हर साल ननखड़ी क्षेत्र में लाखों पेटियां सेब की होती है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि यहां पर बागवानों को सीए स्टोर की सुविधा नहीं मिल पाती है, जिसकी क्षेत्र के बागवान काफी लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन बागवानों को यह सुविधा अभी तक भी ननखड़ी में नहीं मिल पाई है।

वहीं जानकारी देते हुए परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष राजेश खूंद, परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्था के सचिव नारायण सिंह, थाना ननखडी के वॉइस प्रधान संतोष मेहता ने बताया कि हाल ही में रामपुर के दत्तनगर में सीए स्टोर का शिलान्यास किया गया है। इसके लिए हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन इससे अधिक जरूरी ननखड़ी में सीए स्टोर खुलना चाहिए था। उन्होंने बताया कि ननखड़ी में एक भी सीए स्टोर मौजूद नहीं है। रामपुर में साथ लगते क्षेत्रों में कई सीए स्टोर मौजूद है। 

उन्होंने बताया कि ननखड़ी हमेशा से ही अंदेखी का शिकार हुई है, जहां एक और सड़क की सही सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। वहीं बागवानों को भी सीए स्टोर के साथ-साथ अन्य ऐसी कई सुविधाएं हैं जो नहीं मिल पाती है, जिसको लेकर उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि ननखड़ी में भी आधुनिक सीए स्टोर का निर्माण होना चाहिए। ताकि ननखड़ी के बागवानों को भी सुविधा मिल सके और ननखड़ी के बागवानों को अपना सेब अन्य क्षेत्रों में लेजाने की आवश्यकता ना पड़ सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें