Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती

October 5, 2025

युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल डेस्क. अर्की के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 8 अक्तूबर को युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। इस दिन संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और झाड़माजरी क्षेत्र की 10 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा लगभग 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रेमी संग फरार हुई 4 बच्चों की मां, पति ने बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम

संस्थान की प्रबंधन समिति के चेयरमैन विनोद कंवर ने बताया कि इस मेले में कई जानी-मानी कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं, जिनमें एम्फोर्स ऑटोटैक लिमिटेड (झाड़माजरी), एम्ब्रोस ऑटोमोटिव प्रा. लि. (बद्दी), एमटी ऑटोक्राफ्ट (बरोटीवाला), हिम इंजीनियरिंग (बद्दी), ग्रोएल, ग्रॉए एंड वेल (बरोटीवाला), मनीष फार्मास्युटिकल्स (झाड़माजरी), बीटा ड्रग (बद्दी), पेंगुइन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (नालागढ़), एस्सेल प्रोपैक (नालागढ़) और खोसला इन्वोपैक (झाड़माजरी) शामिल हैं।

वहीं आईटीआई अर्की के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि यह रोजगार मेला क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसमें 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक जैसे विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने सभी इच्छुक और योग्य युवाओं से अपील की है कि वे 8 अक्तूबर को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो आदि) के साथ समय पर आईटीआई अर्की परिसर में पहुंचें और इस रोजगार अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, हो सकता है बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान

महत्वपूर्ण जानकारी

तारीख: 8 अक्तूबर 2025

स्थान: राजकीय आईटीआई अर्की

भाग लेने वाली कंपनियां: 10 से अधिक

कुल पद: लगभग 100

योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें