Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम श्री स्कूल भुंतर में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज

September 26, 2026

पीएम श्री स्कूल भुंतर में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज

भुंतर (कुल्लू): पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। 26 से 28 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर से आई छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की व्यस्तता के चलते उनके प्रतिनिधि के रूप में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन भुंतर के अध्यक्ष अनिल कुमार सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खेलकूद का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में सेवानिवृत्त डीपी दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनिल सूद ने 1958 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस स्कूल के ऐतिहासिक दौरे और यहां से पढ़कर उच्च पदों पर पहुंचे मेधावी छात्रों (जैसे वीसी तेज प्रताप सिंह, डॉ. सुरेंद्र आदि) का जिक्र किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “हमारी बेटियां मैदान पर केवल खेलने नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से समाज में अपनी नई पहचान बनाने उतरी हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने और प्रदेश सरकार के ‘नशा मुक्ति अभियान’ को सफल बनाने की अपील भी की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने उपस्थित सभी अतिथियों, SMC सदस्यों, PET/DPE प्रभारियों, दल प्रभारियों विद्यालय के सभी अध्यापकों, प्रिंट एवं मीडिया कर्मियों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपना शुभाशीषदिया और उन्हें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। 28 सितंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के कड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं को निखरने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें