Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा रोडवेज बस की पेड़ से टक्कर, परिचालक की मौत, 5 लोग घायल

May 3, 2023

हरियाणा रोडवेज बस की पेड़ से टक्कर, परिचालक की मौत, 5 लोग घायल

ऊना: जिला ऊना के पहाड़ी इलाके में हरियाणा रोडवेज बस की सफेदे के पेड़ से टकरा गई है। जिसकी वजह से लोग इस घटना के शिकार हो गए। आपको बता दें कि, ऊना के नेशनल हाईवे स्थित बडूही में बुधवार सुबह के करीब 3:30 बजे पहले तो हरियाणा रोडवेज बस की पेड़ से टक्कर हो गई वहीं, इसके बाद रोडवेज बस पास के एक घर में जा घुसी और घर की दीवार को पुरी तरह से नष्ट कर दिया। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं इस बीच परिचालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़गांव खेड़ा भिवानिया में रहने वाले विरेंद्र कुमार के रुप में हुई है। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनो को सुचित किया। डीएसपी अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि, हरियाणा रोडवेज बस हरियाणा के फतेहाबाद से हिमाचल के बैजनाथ जा रही थी। बस में यात्री सो रहे थे। जिस दौरान बस की सफेदे के पेड़ से टक्कर होने से दुर्घटना हो गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए और एक की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें