Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी से शुरू, सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आज होगी बैठक

January 10, 2023

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी से शुरू, सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आज होगी बैठक

शिमलाः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश में 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही हैं। इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज 10 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक होगी। बैठक में सभी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में इस अभियान की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बता दें, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही कांगड़ा जिले के धर्मशाला से राज्य स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ कर दिया हैं। यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित रूप है। यह अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और 2 माह तक गांव और खण्ड स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी। इस के आलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने की 19 तारीख को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ श्रीनगर में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह विशाल अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बहुत मद्दगार साबित हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें