Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में 2 दिनों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

July 27, 2026

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में 2 दिनों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

लुधियानाः जहां एक तरफ मॉनसून सीजन के चलते पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आने वाले मौसम को लेकर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की मौसम विज्ञानी डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है।

डॉ. किंगरा ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस अधिक महसूस हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बदलते मौसम को देखते हुए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा मौसम किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है, क्योंकि बारिश से धान की फसल को अच्छा फायदा मिलता है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें