Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal विधानसभा बजट सत्र का आज से होगा आगाज, 17 फरवरी को CM Sukhu पेश करेंगे बजट

February 14, 2024

Himachal विधानसभा बजट सत्र का आज से होगा आगाज, 17 फरवरी को CM Sukhu पेश करेंगे बजट

शिमला (गजेंद्र) : कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट सत्र आज 14 फरवरी से शुरू हो रहा है। बजट सत्र में 13 बैठकें रखी गई हैं, बजट सत्र 29 फरवरी तक चलेगा। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोकसभा चुनाव की आहट से पहले बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने हैं, जिसके चलते सत्र हंगामे दार रह सकता हैं। आज 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया की 17 फरवरी को सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। उसके बाद चार दिन तक बजट पर चर्चा होगी। 22 और 26 फरवरी को गैर सरकारी कार्य दिवस निर्धारित किया गया है। 26,27 और 29 को अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ 29 फरवरी को बजट पारित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा सदस्यों द्वारा अभी तक कुल 793 प्रश्नों की सूचनाएं भेजी गई हैं, जिनमें 582 तारांकित और 209 आतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। नियम 130 के अंतर्गत 8 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। विधायकों द्वारा दायर किए गए प्रश्न मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियों, सड़कों की स्थिति, नशीली दवाओं की समस्या, बेरोजगारी और बिजली उत्पादन से संबंधित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें