Site icon Dainik Savera Times

IPL टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, ठग ऐसे बना रहे लोगों को निशाना

हिमाचल डेस्कः आईपीएल टिकट बुकिंग के नाम पर हो रही साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर सस्ते टिकट, वीआईपी पास और विशेष ऑफर दिखाकर लोगों को फर्जी वेबसाइटों तक पहुंचा रहे हैं। वहां टिकट बुकिंग के बहाने बैंकिंग जानकारी और भुगतान लेकर रकम उड़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर हाल के दिनों में क्रिकेट टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका असर हिमाचल में भी देखने को मिल रहा है। पुलिस और साइबर विशेषज्ञों के अनुसार ठग असली टिकट वेबसाइटों जैसे दिखने वाले नकली पोर्टल बनाते हैं। फर्जी रिव्यू, स्क्रीनशॉट और भारी छूट का लालच देकर लोगों का भरोसा जीतते हैं। भुगतान होने के बाद न टिकट मिलता है और न ही संपर्क नंबर या वेबसाइट काम करती है।

डीजीपी अशोक तिवारी ने लोगों से अपील की है कि टिकट, निवेश या किसी भी ऑनलाइन भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और भरोसेमंद ऐप का इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक, इंटरनेट मीडिया विज्ञापन या संदिग्ध ऑफर पर क्लिक करने से बचें।

टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी कैसे हो रही है

साइबर ठगी से बचने के उपाय

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version