Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल सरकार ने जारी किए नए आदेश, Sandeep Dhawal बने बिलासपुर के नए SP

July 29, 2024

हिमाचल सरकार ने जारी किए नए आदेश, Sandeep Dhawal बने बिलासपुर के नए SP

बिलासपुर: हिमाचल सरकार ने सोमवार को बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को बदल दिया। सरकार ने 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार धवल को बिलासपुर का नया एसपी नियुक्त किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। वहीं, बिलासपुर एसपी विवेक की नियुक्ति को लेकर सरकार के आदेश अभी लंबित हैं।

राज्य सरकार ने हिमऊर्जा में तैनात विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नरेश शर्मा को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। नरेश शर्मा अब 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त होंगे और तब तक ओएसडी के पद पर सेवाएं देंगे। हालांकि, 29 फरवरी को हुई हिमऊर्जा की कार्यकारी परिषद की बैठक में किसी को भी सेवा विस्तार न देने का निर्णय लिया गया था।

इसके बावजूद नरेश शर्मा को सेवा विस्तार दिया गया है। कांग्रेस सरकार भी पूर्व की जयराम सरकार की तर्ज पर अपने चहेते अफसरों को सेवा विस्तार दे रही है। सरकार का ध्यान नए रोजगार पर होना चाहिए। लेकिन यहां तो रिटायर्ड अफसरों को एक्सटेंशन दिया जा रहा है। इससे राज्य के बेरोजगार युवा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें