Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal PET Recruitment: शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 355 पदों पर भर्ती शुरू, इस दिन से होगी काउंसलिंग

May 24, 2026

Himachal PET Recruitment: शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 355 पदों पर भर्ती शुरू, इस दिन से होगी काउंसलिंग

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा प्री-टीचर (पीईटी) के 355 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रदेशभर में 3 और 4 जून को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। राज्य के स्कूलों में वर्तमान में पीईटी के 1,011 पद खाली हैं, इसलिए वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे D.P.Ed, D.P.E. और शारीरिक शिक्षा की डिग्रीधारकों में नई उम्मीद जगी है।

ये भी पढ़ें :-

काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब 21 वर्षों बाद बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से नौकरी मिलने की संभावना बढ़ गई है। शिक्षा निदेशालय ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब अभ्यर्थियों को केवल अपने ही जिले में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा, जबकि वे अन्य जिलों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर प्राथमिकताओं का क्रम (Order of Preference) भर सकेंगे। पहले अभ्यर्थियों को अलग‑अलग जिलों में जाकर काउंसलिंग में भाग लेना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ता था; नई व्यवस्था से उम्मीदवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने बताया कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से D.P.Ed डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में स्नातकवर्ती उम्मीदवार जिनके अंक 50 प्रतिशत या उससे अधिक हैं, वे भी पात्र होंगे। आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार अंकों में छूट का प्रावधान दिया गया है। 3 और 4 जून से शुरू होने वाली काउंसलिंग से लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं में आशा जगी है और वे अब काउंसलिंग की तैयारी में जुट गए हैं।

कॉल किए गए बैच (कट‑ऑफ वर्ष)

सामान्य: 31 दिसंबर 2005 तक

एससी (अनारक्षित): 31 दिसंबर 2007 तक

EWS: वर्ष 2006 तक

वार ऑफ फ्रीडम फाइटर (सामान्य): 31 दिसंबर 2021 तक

एससी (BPL): 31 दिसंबर 2008 तक

OBC (अनारक्षित): 31 दिसंबर 2007 तक

OBC (BPL): 31 दिसंबर 2008 तक

एसटी (अनारक्षित): 31 दिसंबर 2007 तक

एसटी (BPL): 31 दिसंबर 2008 तक

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

किस जिले में कितने पद भरे जाएंगे

कांगड़ा: 75

मंडी: 62

शिमला: 42

ऊना: 39

सिरमौर: 30

चंबा: 29

कुल्लू: 24

हमीरपुर: 18

सोलन: 14

बिलासपुर: 10

किन्नौर: 7

लाहौल‑स्पीति: 5

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें