हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला हमीरपुर में सलासी क्षेत्र के समीप वीरवार तड़के कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में कुछ युवकों ने एक निजी बस को रास्ते में रोक लिया। युवकों ने बस चालक के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपितों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए और चालक व परिचालक सहित बस में सवार यात्रियों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री दहशत में आ गए।
ये भी देखें :- ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ 4 ਅਦਾਲਤਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ
घटना के बाद फरार हुए आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है और लोग इसे कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बता रहे हैं।
ट्रक से टकराई आरोपियों की गाड़ी
बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर आरोपियों की गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई, जिससे गाड़ी में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मंत्री संजीव अरोड़ा हुए और पावरफुल, मिला ये विभाग
मेष: दिन शुभ रहेगा...