
हिमाचल डेस्कः प्रदेश के राशन डिपुओं में सरसों तेल अब सात रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत सरसों तेल के नए दामों को मंजूरी दे दी है।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सप्लाई ऑर्डर जारी होते ही जनवरी माह से सभी उचित मूल्य की दुकानों पर नए रेट लागू कर दिए जाएंगे।
जनवरी से बीपीएल और एपीएल श्रेणी के परिवारों को सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो अभी तक 160 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, एपीएल टैक्सपेयर उपभोक्ताओं के लिए सरसों तेल की कीमत घटकर 161 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जो वर्तमान में 168 रुपये प्रति लीटर है।
सरकार के इस फैसले से सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को सात रुपये प्रति लीटर की राहत मिलेगी।