Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ना पंडित, ना फेरे… संविधान की शपथ लेकर दो जोड़ों ने किया विवाह

October 27, 2025

ना पंडित, ना फेरे… संविधान की शपथ लेकर दो जोड़ों ने किया विवाह

हिमाचल डेस्क: हिमाचल से एक बार फिर अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जहां दो सगे भाइयों ने न पंडित बुलाया, न ही सात फेरे लिए सब संविधान की शपथ लेकर शादी कर ली। यही नहीं शादी के कार्ड पर भी महान विभूतियों महात्मा बुद्ध, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा कबीर के चित्र प्रकाशित किए गए, जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर लोगों को जीने की नई राह दिखाई।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में SMC शिक्षकों को मिलेगा नियमित होने का मौका, 1,427 पदों पर होगी LDR परीक्षा

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नैनीधार के कलोग गांव के दो सगे भाइयों सुनील कुमार बौद्ध और विनोद कुमार आजाद ने संविधान को साक्षी मानकर शादी की। दोनों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर यह अनोखी पहल की।

ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹12,499 में मिल रहा Samsung ये 5G स्मार्टफोन; जानें ऑफर और फीचर्स

बता दें यह दोनों भाई सरकारी नौकरी करते हैं और सामाजिक सुधार के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इनका मानना है कि विवाह दो दिलों का मेल है और इसके लिए किसी परंपरागत रीति और कर्मकांड का होना जरूरी नहीं है। शादी की बाकी रस्में दोनों भाईयों ने पूरे दिल से निभाई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी पूरा समर्थन दिया। भाई सुनील ने शिलाई के कटाड़ी गांव की रितु और दूसरे भाई विनोद ने शिलाई के नाया गांव की रीना वर्मा ने शादी की। विवाह समारोह में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें