Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh: महाविद्यालय तीसा में ‘वो दिन योजना’ का कार्यक्रम किया आयोजित

February 21, 2025

Himachal Pradesh: महाविद्यालय तीसा में ‘वो दिन योजना’ का कार्यक्रम किया आयोजित

Himachal Pradesh (मोहम्मद आशिक): महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा द्वारा राजकीय महाविद्यालय तीसा में ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करना था।

इस दौरान विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, स्वच्छता बनाए रखने और सही पोषण अपनाने के महत्व पर चर्चा की। साथ ही, किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए गए और उन्हें इस विषय पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देना था।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें