हिमाचल डेस्कः प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में आए बदलाव से मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान के साथ अब रात का पारा भी चढ़ने लगा है। रविवार को देहरा गोपीपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही।
19 मई से बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 24 मई के बीच राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सोलन में 37 डिग्री, सुंदरनगर में 36.6 डिग्री, कांगड़ा में 35.9 डिग्री, मंडी में 35.2 डिग्री, नाहन और भुंतर में 33.5 डिग्री, धर्मशाला में 33.1 डिग्री, मनाली में 26.8 डिग्री और शिमला में 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...