Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur बोले हिमाचल प्रदेश सरकार चंद दिनों की मेहमान

April 23, 2024

Himachal के नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur बोले हिमाचल प्रदेश सरकार चंद दिनों की मेहमान

डलहौजी (राजेश्वर बहल) : हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चंबा दौरे पर है और वह यहां भाजपा मंडल चंबा के पार्टी पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करने वाले है। इस कार्यक्रम में शामिल होने को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डल्हौजी पहुंचे ओर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोले कि कांग्रेस हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीटों में प्रत्याशी ढूंढने में लगी हुई है और भाजपा को उम्मीद है कि चुनाव तक कांग्रेस प्रत्याशियों को तलाश लेगी। कांग्रेस हिमाचल के चार संसदीय सीटों में महज दो पर ही अपने प्रत्याशी अब तक घोषित कर पाई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व एनडीए गठबंधन की सरकार तीसरी बार बनने जा रहा है इस दावे का आधार देश में हुए विभिन्न सर्वेक्षण रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार भी अब चंद दिनों की ही मेहमान है लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे प्रदेश में उपचुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करके बनाएगी बीजेपी सरकार। क्योंकि इस बार लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल के 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी होने जा रहे हैं।

तीन सीटों के उपचुनाव संभावित है क्योंकि आजाद तीन प्रत्याशियों के त्यागपत्र के बाद यह उम्मीद बनी हुई है, ऐसे में यह उम्मीद है कि 9 विधानसभा उपचुनाव होंगे और इसमें भाजपा जीत हासिल करेगी। इस परिणाम से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी। इस मौके पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज, डल्हौजी विधायक डी.एस.ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल, पूर्व प्रदेश योजना बोर्ड सदस्य मनोज चड्ढा, भाजपा युवा नेता संजीव पठानिया, सौरभ मेहरा सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें