Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाऊ गांव में हुआ होम उत्सव का आयोजन, जलती मशालों से किया श्रद्धालुओं ने माता अंबिका का स्वागत

September 15, 2023

नाऊ गांव में हुआ होम उत्सव का आयोजन, जलती मशालों से किया श्रद्धालुओं ने माता अंबिका का स्वागत

कुल्लू (सृष्टि) : जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित नाउ गांव में माता अंबिका का होम उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वीरवार देर रात के समय चारों ओर सैंकड़ों मशालों की रोशनी के बीच माता अंबिका का परिसर जयकारों के साथ गूंज उठा। रात करीब 12:00 बजे माता के प्राचीन मंदिर रांगड़ माता का खारा नाउ गांव लाया गया। जहां पर माता का स्वागत नाऊ और पनाऊ गांव के लोगों ने जलती हुई मशालें लेकर किया।

वहीं माता के मंदिर पर पहुंचने पर सभी मशालों को एक हवन कुंड में डाला गया और होम को प्रज्वलित किया गया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए जिला कुल्लू के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों से भी हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और रात भर माता के मंदिर में दर्शनों के लिए लोगों की कतारे लगी रही। वहीं यहां पर पूरी रात जागरण का भी आयोजन किया गया। सुबह करीब 3:00 बजे माता का रथ भंडार से लाया गया तथा इसके बाद माता के रथ के श्रृंगार प्रक्रिया को भी पूरा किया गया।

वहीं मान्यता है कि इस दिन इस रात माता के दर्शन करने से लोगों को बीमारियों का अन्य कष्टों से मुक्ति मिलती है और माता यहां आए सभी भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। मंदिर में माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं हरिराम, दिनेश कुमार, कुशल ठाकुर, दिलीप सिंह का कहना है कि हर साल में इस होम उत्सव में माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और यहां का नजारा देखकर भाव विभोर हो जाते हैं। पूरी रात यहां पर भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस रात को माता अपने श्रद्धालुओं के दुखों का भी निवारण करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें