HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल 10वीं का कुल रिजल्ट 83.87 प्रतिशत रहा।
बोर्ड के अनुसार, इस बार कुल 78,150 छात्र परीक्षा में पास हुए हैं, जबकि 8,433 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें जून महीने में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा की छात्रा Anmol ने 699 अंक हासिल कर पूरे हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

अभिनव मेहता- 698 अंक
पूर्णिमा शर्मा- 698 अंक
रूहानी धीमान- 698 अंक
अश्विका शर्मा – 697 अंक
अलीशा ठाकुर – 697 अंक

श्रुति- 696 अंक
अस्मिता शर्मा- 696 अंक
इशिता वालिया- 696 अंक
कनिश- 696 अंक
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 93,564 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए प्रदेशभर में 41 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 5 हजार शिक्षकों ने कॉपियां जांचीं।
साल 2025 में 10वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित हुआ था। उस समय कुल 79.08 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। कांगड़ा की Saina Thakur ने 99.43 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया था। पिछले साल मेरिट लिस्ट में बेटियों का दबदबा देखने को मिला था।
-सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
-“HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...