Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

HP : मुख्यमंत्री ने IGMC Hospital में पहले PET Scan भवन की आधारशिला रखी

March 31, 2023

HP : मुख्यमंत्री ने IGMC Hospital में पहले PET Scan भवन की आधारशिला रखी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में पहले पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) स्कैन भवन की आधारशिला रखी। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण 45.68 करोड़ रुपये की लागत से कराया जायेगा। इसमें मरीजों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें 50 वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मरीजों को पीईटी स्कैन के लिए अभी तक चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता था जो बहुत खर्चीला था।

उन्होंने कहा कि एक बार पीईटी भवन पूरा हो जाने पर यहां कैंसर का पता लगाने, प्रतिक्रिया और फॉलो-अप की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन हृदय रोग विज्ञान, मनोरोग और मूत्रविज्ञान समेत अन्य विभागों के लिए मददगार साबित होगा। एकल पीईटी कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) मशीन के लिए 21 करोड़ रुपये, फोटान एमिशन कंप्युटराइज्ड टोमोग्राफी (एसपीईसीटी) सीटी मशीन के लिए नौ करोड़ रुपये और निर्माण कार्य पर 15.68 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। सुक्खू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सालभर के अंदर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में पीईटी स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर की देखभाल के लिए उत्कृष्टता केंद्र के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें