India Secures Second Place in International Para Throwball : कुल्लू। श्रीलंका में 19 से 21 अक्टूबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया। इस टीम में हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ियों सहित कुल्लू जिले के बंजार की पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर भी शामिल रहीं। भारत ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया, जबकि फाइनल में मेजबान श्रीलंका से मुकाबला करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। हिम रत्न अवार्ड से सम्मानित ज्योति ठाकुर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस टीम में जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के रहने वाली ज्योति ठाकुर भी शामिल थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भारत की टीम में उनका चयन किया गया था और वह इसमें भाग लेने के लिए श्रीलंका पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पहला मैच बांग्लादेश के साथ खेला गया और उसमें भारत की टीम विजेता रही। वहीं फाइनल मैच श्रीलंका और भारत की टीम के बीच खेला गया।
इसमें पहला स्थान श्रीलंका की टीम ने जीता और दूसरा स्थान भारत की टीम ने जीता। ऐसे में पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। गौर रहे कि ज्योति ठाकुर को हाल ही में प्रदेश सरकार के द्वारा हिम रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है और वह पहले भी राष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलीट प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम कर चुकी है।