Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना गर्व की बात, केंद्र सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला : प्रेम कुमार धूमल

September 30, 2023

महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना गर्व की बात, केंद्र सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला : प्रेम कुमार धूमल

सुजानपुर (गौरव जैन) : केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अपने आप में देश भर की महिलाओं को गोरबांदित करने वाली बात हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को अपने निवास स्थान समिरपुर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया लेकिन आरक्षण को धरातल पर उतारने का काम देश के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने करके दिखाया है।

बताते चलें कि नवनिर्वाचित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री निवास पहुंची थी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद उन्होंने पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया हैं। इस दौरान उपस्थित तमाम महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को शाल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया। यहां पहुंची तमाम महिला कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिसे जो जिम्मेवारी मिली हैं। ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाए पद के पीछे ना पढ़ कर अपने काम को सर्वोपरि रखें। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में ही एक आम कार्य करता देश का प्रधानमंत्री बन सकता हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को राजनीति में 33% का आरक्षण दिया है। इससे पहले प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और वह खुद प्रदेश के मुखिया थे तो उन्होंने पंचायती राज लोकतंत्र की प्रणाली में महिलाओं को 50% का आरक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रख रही है। हर वर्ग के लिए काम कर रही है, कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने के नाम पर केवल उन्हें ठगने का काम किया। वर्षों तक सत्ता में रहे लेकिन आरक्षण को धरातल पर नहीं उतरा सौभाग्य की बात हैं। लोकसभा और राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बीती रात को देश की राष्ट्रपति ने भी इस बिल पर मोहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का हर कार्य में अहम रोल रहा है। आगे भी रहेगा इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति एक बार फिर से कमाल करेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान राजकुमारी सहित तमाम महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में निर्देश देते हुए कहा कि सबसे विचार-विमर्श करने के बाद महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी मंडल कार्यकारिणी और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें