Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद बने राम मंदिर का दर्शन करना सौभाग्य की बात : Anurag Thakur

February 6, 2024

500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद बने राम मंदिर का दर्शन करना सौभाग्य की बात : Anurag Thakur

हमीरपुर/ऊना: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जंक्शन के लिए चलाई गई विशेष आस्था स्पैशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्र म में भक्तों और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि हमने अपने जीते जी श्री रामलला को अपने भव्य मंदिर में विराजमान होते देखा है और आज विशेष ट्रेन द्वारा उनके दिव्य दर्शन करने हेतु अयोध्या धाम जा रहे हैं।

ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व किए गए 11 दिनों के पवित्र अनुष्ठान को याद करते हुए बताया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भारत में देश हित के कार्यों को करते हुए श्रीराम से जुड़े व अन्य धार्मिक तीर्थों पर अनुष्ठान किए। उन्होंने कहा कि यह कोई तपस्वी ही कर सकता था जो हमारे प्रधानमंत्री ने किया। रामभक्त जब श्री रामलला के दर्शन करेंगे और उसकी तस्वीरें साझा करेंगे तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए पावन स्मृति के रूप में कार्य करेगा।

ठाकुर ने कहा कि आज, जब हम देवभूमि हिमाचल के अंब से अयोध्या के लिए आस्था स्पैशल ट्रेन का उद्घाटन कर रहे हैं, हम एक आध्यात्मिक महत्व की यात्र पर निकल रहे हैं। 500 वर्षो की साधना-प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बने भव्य-दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से रामभक्तों का तांता लगा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें