नोट के दम से मुख्यमंत्री की कुर्सी को हत्याना चाहते हैं जयराम ठाकुर : CM Sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के सराहन का किया दौरा, सर्वप्रथम भीमाकाली माता मंदिर जा कर की पूजा अर्चना। 

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान  सर्वप्रथम सराहन भीमा काली मंदिर जाकर पूजा अर्चना की हैं। उसके बाद सराहन के नलाटी स्टेडियम से 13 परिसरों एवं कार्यों का उद्घाटन और 12 कार्यों की ही आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने नलाटी स्टेडियम से जनसभा को संबोधित करते हुए अप्रत्यक्ष भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पैसों के दम से लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं और नोट के दम से मुख्यमंत्री के कुर्सी को जयराम ठाकुर हत्याना चाहते हैं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कड़ा जवाब देना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के बागी निवर्तमान विधायकों पर कौन पैसा खर्च कर रहा है। उनके परिवार से भी उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है। इस तरह हिमाचल की धरती पर शोभा नहीं देता। हम देवी-देवताओं को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व 7वें वित्त आयोग के चेयरमैन नंदलाल एक इमानदार नेता हैं। उन्होंने बताया कि जो रामपुर के विकास के लिए प्रयास रथ है। वहीं इस दौरान महिलाओं को बताया कि 15 सो रुपए के लिए आवेदन करें। 

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधान सभा हल्के के जिन प्रमुख कार्यो के लोकार्पण किए, उनमें महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी का ट्रामा सेंटर, रामपुर पीजी कॉलेज साइंस ब्लॉक, दत्त नगर स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स, महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला का सिविल, मैकेनिकल लेक्चर हॉल ब्लॉक का लोकार्पण प्रमुख है। उन्होंने रामपुर दौरे के दौरान जल शक्ति विभाग की 7 योजनाओं का उद्घाटन किया, जो करीब 13 करोड़ की लागत से बने हैं। जबकि इसी विभाग की आठ योजनाओं का शिलान्यास किया, जिन पर करीब 54 करोड़ रुपए  व्यय होंगे। 

इसी तरह लोक निर्माण विभाग के 7 कार्यों का उद्घाटन किया, जिस पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि चार के शिलान्यास किए गए जिन पर सवा 28 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने रामपुर उपमंडल के पन्द्रह बीस क्षेत्र के गानवी में उप तहसील  खोलने की घोषणा, सराहन स्थित नलाटी स्टेडियम को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से रखने, किन्नू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहिद पवन दंगल के नाम से रखने व  बढ़ावली में आईटीआई,  ननखड़ी में शॉपिंग कंपलेक्स व सरपारा में 9 नाग झील के लिए 50 लाख की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व राज्य 7 वे वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल शामिल थे।

- विज्ञापन -

Latest News