Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेई हत्याकांड : मारपीट के बाद मौत, हत्या का मामला दर्ज

July 26, 2026

जेई हत्याकांड : मारपीट के बाद मौत, हत्या का मामला दर्ज

JE Murder: Death after assault : कुल्लू। जलशक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (जेई) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां गांधीनगर के जलशक्ति विभाग में कार्यकर्त जेई के साथ हुई मारपीट के बाद उन्हें बिलासपुर के एम्स में भर्ती कराया है।

लाभ सिंह हत्याकांड में जांच तेज

इसके बाद एम्स बिलापसुर में उपचार के दौरान जेई ने दम तोड़ दिया। वहीं कुल्लू पुलिस के द्वारा भी परिवार को शिकायत पर इस घटना में हत्या का मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुल्लू का ही रहने वाला था और उसकी पहचान लाभ सिंह गुलेरिया के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी कांता देवी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उनके पति लाभ सिंह बीते शुक्रवार को रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गए थे।

ऑफिस से 50 मीटर दूर अचेत मिले जेई

देर रात करीब 11 बजे लाभ सिंह ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि पिरड़ी पुल के पास कोई दुर्घटना हुई है और वह जल्द ही घर पहुंच रहे हैं, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वो घर नहीं पहुंचे। देर तक उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद हमने देर रात को उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। गांधीनगर स्थित रोटरी आई अस्पताल के पास उनकी स्कूटी सुरक्षित खड़ी पाई गई, जब आसपास छानबीन की गई, तो अपने कार्यालय से महज 50 मीटर दूर एक सब्जी के खोखे के पास लाभ सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले।

मारपीट के बाद जेई ने तोड़ा दम

परिजनों की ओर से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें एम्स बिलापसुर के लिए रेफर के दिया। जबकि रविवार सुबह जेई ने दम तोड़ दिया। ऐसे में अब परिजनों का शिकायत पर पुलिस के द्वारा इस मामले में छानबीन की जा रही है। अज्ञात लोगों के द्वारा उन्हें मारने के आरोप में अब पुलिस दोषियों की तलाश में जुट गई है।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें