Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joginder Nagar पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही, 1 किलो 300 ग्राम चरस सहित युवक को किया गिरफ्तार

February 12, 2024

Joginder Nagar पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही, 1 किलो 300 ग्राम चरस सहित युवक को किया गिरफ्तार

जोगिंदर नगर (राजीव बहल) : जोगिंदर नगर पुलिस ने सोमवार को नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 किलो 300 ग्राम चरस के साथ जोगिंदर नगर के युवक को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा गलू में स्थानीय थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में नाका लगाया गया था। नाके के दौरान गलू में गोवर्धन बॉटलिंग प्लांट के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा पाया, तो चैकिंग के दौरान उसके बैग से 1 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसमें उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के बैग से नाके के दौरान हुई चैकिंग में उपरोक्त मात्रा की चरस बरामद हुई है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान श्रवण कुमार, पुत्र छागां राम झिल्लर, झटींगरी जिला मंडी के रूप में हुई है। नाके में पुलिस टीम में एसएचओ निर्मल सिंह, एसआई पंकज, कांस्टेबल अशोक कुमार, अनिल कुमार व विजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की जिला में नशे के सौदागरों पर आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी और नशे का कारोबार करने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें