Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभिन्न संगठनों द्वारा विधायक जनक राज से मीटिंग, भरमौर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर की चर्चा

February 14, 2023

विभिन्न संगठनों द्वारा विधायक जनक राज से मीटिंग, भरमौर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर की चर्चा

भरमौर: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में गत वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व को बडे धूमधाम से मनाए जाने को लेकर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग भरमौर के विश्राम गृह में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों जिसमें शिव भूमि सेवादल कमेटी खडामुख भरमौर, चौरासी व्यापार मंडल भरमौर, चौरासी रिवाइवल कमेटी भरमौर,बंजरग दल भरमौर की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भरमौर के विधायक डॉ जनक राज द्वारा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गत वर्ष शिवरात्रि का त्योहार भरमौर में पंरपरागत तरीके से मनाया जाऐगा।

पुराना बस स्टैंड भरमौर गेट व चौरासी परिसर भरमौर के सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जाऐगा। प्राचीन परंपरागत परिधानों में लोग शिवरात्रि उत्सव में शिरकत करेंगे व प्राचीन शहनाई वादक, ढोल नगाडो व के साथ शिवरात्रि वाले दिन झांकी भी निकाली जाएगी जिसमें पूरे शिव परिवार की झलक देखने को मिलेगी।

भरमौर के विधायक डॉ जनक राज पखरेटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में महाशिवरात्रि का पर्व गत वर्ष बडे हर्षोल्लास से मनाया जाऐगा। जिसमें शिव परिवार झांकी सहित प्राचीन परिधानों में भी लोग शिरकत करेंगे। यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरब की बात है कि भगवान भोले शंकर सृष्टि भ्रमण के पश्चात शिवरात्रि वाले दिन चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में रात्रि विश्राम करने के पश्चात कैलाश कीऔर प्रस्थान करते हैं इस दिन का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें