
हिमाचल: जिला कुल्लू की लग घाटी के भुट्टी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी कि मंडी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री और विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 15 महीने में ही जनता की नजरों से गिर चुकी है और अब इनका जाना भी तय है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आए दिन चुनावी जनसभा में कह रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक फ्लॉप फिल्म बना रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मात्र 15 महीने के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार फ्लॉप हो गई है और वह अब कुछ ही दिनों की मेहमान है।
कांग्रेस परिवारवाद की दीमक है और प्रदेश की जनता अब जल्द ही इस दीमक को उखाड़ कर बाहर करेगी। विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कंगना रनौत ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह में कोई भी योग्यता नहीं है और वह सिर्फ अपने मां-बाप के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे ना तो शोहरत का लालच है और ना ही दौलत का। फिल्म जगत में मुझे काफी शोहरत मिली है। लेकिन मुझ में जन सेवा का जुनून है। जिसके चलते वह रोजाना सैकड़ो किलोमीटर चलकर आम जनता से मिल रही है। ऐसे में इस बात को प्रदेश की जनता भी भली-भांति समझती है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को गिरते हुए कहा कि वह पूरे देश में एक कार्टून कैरेक्टर है। जो अपने बयानों के चलते जनता के बीच हंसी का पात्र बनते रहते हैं। कभी वह कहते हैं कि गरीबी एक मानसिक वहम है। तो कभी कहते हैं कि मैं चांद पर आलू बोउंगा। जिस तरह से वह अपनी बातें कहते हैं। उससे वह आम जनता के बीच हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं और इन शहजादों को लगता है कि पूरा देश ही उनके परिवार की जागीर है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...