Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कसोल रेव पार्टी विवाद: हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बदले कुल्लू के एसपी और डीसी

August 6, 2026

कसोल रेव पार्टी विवाद: हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बदले कुल्लू के एसपी और डीसी

कुल्लू: प्रदेश के जिला के कसोल में रेव पार्टी को लेकर हाई कोर्ट के द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया था। तो वही हाई कोर्ट के द्वारा जिला कुल्लू के डीसी और एसपी का तबादला करने के भी निर्देश सरकार को जारी किए गए थे। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा दोनों अधिकारियों का अपने पद से हटा दिया गया है. हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा अब आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस (बैच 2019) को जिला कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की।

जारी आदेशों के अनुसार, अभिषेक एस वर्तमान में पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उनके पास एसपी साइबर क्राइम (सीआईडी) का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब उन्हें तत्काल प्रभाव से जनहित में एसपी कुल्लू के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, वर्तमान एसपी कुल्लू मदन लाल-II (एचपीपीएस-2006) को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

सरकार द्वारा अधिसूचना पर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के हस्ताक्षर हैं। इसके अलावा एडीएम कुल्लू सुरजीत कुमार को डीसी कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार भी सोपा गया है। डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को आगामी नियुक्त के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

गौर रहे कि जिला कुल्लू के कसोल में हो रही रेव पार्टी पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की सख़्ती के बाद ये पहला तबादला है। कोर्ट ने एसपी सहित एसडीएम और डीसी कुल्लू को भी बदलने के आदेश दिये थे। जून 2026 में कसोल के जंगलों में बड़े पैमाने पर रेव पार्टी का आयोजन हुआ थ। जिसमें ड्रग्स के इस्तेमाल और विदेशी डीजे की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। ऐसे में हाई कोर्ट के आदेशों के बाद अब प्रदेश सरकार के द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें