Kullu District Council Meeting : कुल्लू। मुख्यालय ढालपुर के जिला परिषद भवन में जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक हुई। इसमें जिला परिषद कुल्लू की अध्यक्ष ठाकर दास के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जिला परिषद सदस्यों की ओर से अपने-अपने इलाकों की समस्याओं को भी रखा गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के खस्ताहाल के बारे में चर्चा की गई।
जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ठाकर दास ने बताया कि सभी सदस्यों की ओर से अपनी-अपनी समस्याएं यहां रखी गई हैं और उपस्थित अधिकारियों से भी इस बारे जवाब मांगा गया है। अधिकतर विभागों के अधिकारियों ने एक महीने के भीतर इन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और पानी की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लराकेलो जिला परिषद वार्ड से सदस्य अनिल राणा ने बताया कि उनके खराहल घाटी के इलाके में सिंचाई योजना बीते 2 सालों से प्रभावित हो रही है। कुछ जगहों पर सिंचाई की पाइप बुरी तरह से टूटी हुई है और इसके अलावा सिंचाई योजना के संचालन के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...