Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुटासनी शूटिंग रेंज डेढ़ से दो साल मे बनकर होगा तैयारः विक्रमादित्य

June 17, 2024

कुटासनी शूटिंग रेंज डेढ़ से दो साल मे बनकर होगा तैयारः विक्रमादित्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कहा कि कुटासनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका निर्माण कार्य डेढ़ से दो सालों के भीतर पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि इस स्टेडियम में शूटिंग रेंज भी स्थापित किया जाएगा जिस कारण भविष्य में सभी शूटिग प्रतियोगिताएं कुटासनी स्टेडियम में ही करवाई जाएगी ।सिंह आज कुफरी के समीप चियोग में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होनें राइफल ट्रैप शूटिंग में भाग लेते हुए स्टीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए पांच रौंद फायर कर सही निशाना साधने में सफल रहे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बहुत महत्व है और यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग भी है। उन्होनें कहा कि खेलों से हम, विशेषकर बच्चों का मानसिक एवम् शारीरिक विकास संभव होता है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी इस शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें राष्ट्रीय शूटिंग संघ एवं राज्य शूटिंग संघ के पदाधिकारियों को इस पांच दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तथा शूटिंग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले सभी हिमाचल सहित पंजाब एवं हरियाणा प्रदेश से आए 10 मीटर, 25 मीटर, 50 मीटर एवं एयर राइफल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष व महिला प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से एक दिन हिमाचल का प्रत्येक बच्चा अन्य खेलों की तरह शूटिंग के क्षैत्र में भी आगे बढ़कर प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल पूरे प्रदेश में सड़कों का मरम्मत कार्य, मेटलिंग तथा सड़क अपग्रेडेशन का कार्य जारी है जिसके लिए सरकार द्वारा 2800 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि फागु से चियोग-धरेच बाईपास का रुका हुआ निमार्ण कार्य शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा और उससे आगे धरेच से सैंज तक के निर्माण कार्य के लिए 27 करोड़ स्वीकृत कर लिए गए है ठेकेदार को कार्य भी अवार्ड कर दिया गया है शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें