Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में बिजली लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत

March 24, 2023

शिमला में बिजली लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सुन्नी में लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिजली लाइन को ठीक कर रहा था, उसी दौरान अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शरीर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सुन्री पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के डिवीजन सुन्नी के अंतर्गत सेक्शन करयालि में बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारी मोहिंद्र सिंह तैनात था। उन्हें बिजली लाइन ठीक करने को भेजा गया, लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आया। इसके बाद गांव के लोगों ने उसे सर्च किया तो साथ लगते जंगल में बिजली के खंभे के नीचे अधजली लाश पड़ी थी।

तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, महामंत्री नेक राम ठाकुर, राज्य उपमहासचिव पवन परमार जिला शिमला अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुन्नी इकाई अध्यक्ष नरेंद्र कंवर सचिव युगल किशोर ने संयुक्त बयान में कहा की बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की घटती संख्या के कारण में इस तरह के हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यूनियन लगातार इस मामले को बोर्ड प्रबंधन वर्ग के समक्ष उठा रहा है, परंतु बोर्ड प्रबंधन वर्ग इस मामले में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और मांग को लगातार अनसुना कर रहा है। तकनीकी कर्मचारी संघ ने बोर्ड प्रबंधन वर्ग से मांग की है कि इस हादसे के कारणों की निष्पक्षता से जांच की जाए। जिन तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालयों में बिठाया गया है, उन्हे फील्ड में भेजा जाए। मृतक कर्मचारी को मुआवजा दिया जाए और इस मामले की जांच हो। फील्ड कर्मचारियों पर काम के बोझ के चलते लगातार पूरे प्रदेश में लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें