Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Elections 2024 : हार के कारणों की होगी समीक्षा : Vikramaditya Singh

June 8, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : हार के कारणों की होगी समीक्षा : Vikramaditya Singh

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर शिमला ग्रामीण कांग्रेस की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की हार पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। चुनाव परिणाम पर मंथन किया जाएगा। सरकार और संगठन को मिलकर काम करना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर मोदी मैजिक नहीं चला, लेकिन हिमाचल में चल गया। प्रदेश में मिली हार के कारणों की समीक्षा होगी।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मजबूती से विकास के काम को जनता के बीच ले जाया जाए। जल्द ही सड़कों के रखरखाव, सुदृढ़ीकरण और पीएमजीएसवाई का काम पूरा होगा। सरकार और संगठन को मिलकर काम करना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर मोदी मैजिक नहीं चला, लेकिन हिमाचल में चल गया। प्रदेश में मिली हार के कारणों की समीक्षा होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हम हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी करते रहेंगे। मंडी के लिए स्मार्ट सिटी लाने के लिए काम करेंगे।

कंगना रनौत के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारी संवेदनाएं किसानों के साथ है, लेकिन अपनी बात रखने का यह कोई तरीका नहीं है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा का जिम्मा जिन पर होता है, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती। महिला जवान सीआईएसएफ पर की गई कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसी को भी आतंकवादी कहना गैर जिम्मेदाराना बयान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें