Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंजार में घर-घर पहुंचेगी महिला कांग्रेस, बूथ स्तर पर महिलाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान

September 25, 2026

बंजार में घर-घर पहुंचेगी महिला कांग्रेस, बूथ स्तर पर महिलाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान

कुल्लू: बंजार विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का घर-घर प्रचार किया जाएगा और हर घर से महिलाओं को बंजार महिला कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा।

बंजार ब्लॉक महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष भावना चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में उन्हें महिला ब्लॉक कांग्रेस बंजार के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है और वह अब जल्द ही पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर बूथ स्तर पर बैठक आयोजित करेगी।

बूथ स्तर से ही महिलाओं को बंजार महिला कांग्रेस के साथ जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। भावना चौहान ने बताया कि प्रदेश की सरकार के द्वारा जो महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा किया गया था। उसे पूरा किया गया। प्रदेश की हजारों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। ऐसे में अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हर वर्ग की महिला तक पहुंचाया जाएगा ताकि महिलाएं उन योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त बना सके।

वही बंजार ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भावना चौहान ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार , महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, APMC Kullu एवं Lahaul-Spiti के चेयरमैन राम सिंह मियाँ, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी , जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आज़ाद, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष मोनिका भारती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

भावना ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करूँगी। उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाऊँ और अपने क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनकर उनके सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़ी रहूंगी।”

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें