Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में हुआ बड़ा हादसा, कार ने मारी स्कूल बस काे जाेरदार टक्कर, 5 बच्चे घायल

February 23, 2024

Himachal में हुआ बड़ा हादसा, कार ने मारी स्कूल बस काे जाेरदार टक्कर, 5 बच्चे घायल

कुल्लू (सृष्टि) : कुल्लू के बंजार के घियागी में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार पांच बच्चों को चोट आई है, जिनमें 2 बच्चों को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद अब कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बंजार पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और अब बस के दुर्घटना के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस नंबर एचपी 29b 4108 स्कूल के बच्चों को लेकर जब घियागी से बंजार की ओर आ रही थी, तो इस दौरान बस का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरते समय एक पेड़ से टकरा गई और बस पलटने से बच गई। वरना इस सड़क हादसे में जानी नुकसान भी हो सकता था।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने चालक सहित बस में सवार पांच बच्चों को भी बाहर निकाला। वहीं सभी बच्चों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया और बंजार पुलिस की टीम को भी सूचित किया गया। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार चालक के अलावा छात्र पुष्पेंद्र ठाकुर, दुशाला, युवन कंडवाल, सानवी और गायत्री घायल हुए हैं। ऐसे में दुशाला व युवन कंडवाल को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ढालपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि बंजार पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना किन कारणों के चलते हुई हैं, इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं दुर्घटना में घायल सभी बच्चों की हालत बेहतर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें