Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरमौर में बड़ा हादसा: ऑल्टो कार रावी नदी में गिरी, कार सवार एक युवक की मौके पर हुई मौत, बचाव कार्य तेज

July 23, 2024

भरमौर में बड़ा हादसा: ऑल्टो कार रावी नदी में गिरी, कार सवार एक युवक की मौके पर हुई मौत, बचाव कार्य तेज

भरमौर: पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गेठी के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। हादसा मध्य रात्रि के करीब हुआ। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। युवक चंबा के मोहल्ला हरदासपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज सुबह लोग अपनी दुकानें खोलने के लिए दुर्गेठी से लूणा की ओर पैदल जा रहे थे। उसी समय रावी नदी में एक कार पड़ी हुई दिखाई दी।

जिसमें एक युवक नदी के किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना भरमौर थाना को दी गई। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक चंबा के हरदासपुर के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मृतक व घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें