Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर में बड़ा हादसा: बाइक सवार सैनिक को निगम प्रबंधन की बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

June 23, 2024

सुजानपुर में बड़ा हादसा: बाइक सवार सैनिक को निगम प्रबंधन की बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

सुजानपुर (गौरव जैन): भारतीय सेना के एक सैनिक की बाइक दुर्घटना मैं मौत हो गई है। उक्त सैनिक घर पर छुट्टी काटने के लिए आया था। इसी बीच शनिवार देर रात को यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बजरोल में शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे निगम प्रबधन की बस नम्बर एच पी 67 5182 जो हमीरपुर से जंगल वेरी की तरफ जा रही थी। जिसे चालक रमेश कुमार निबासी गलोड़ जिला हमीरपुर चला रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर एचपी 84 ,14 21 है जिसे सुरेश कुमार उर्फ पप्पू चल रहा था।

इसी दौरान जब निगम प्रबंधन के बस बजरोल पहुंची तो यह बस मोटरसाइकिल जो जंगल बेरी की तरफ से आ रहा था। उससे गलत दिशा में टकरा गई जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया और जिसके सर और टांग से खून बहाना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने तुरंत मोटरसाइकिल सवार जो गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे उपचार के लिए बस में सवार करके जंगल वेरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां उसे रोगीवाहन की सहायता से सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में पहुंचाया गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने पर वहां पर तैनात डॉक्टरों ने निरीक्षण करके उसे मृत घोषित कर दिया प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो निगम प्रबंधन की बस तेज रफ्तारी के साथ आ रही थी जिसके चलते यह हादसा हुआ उधर मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने बस के चालक के ऊपर तेज रफ्तारी के साथ गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें