
शाहपुर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते सिद्धपुर गांव के एक बीएसएफ जवान की जम्मू में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले के राजबाग के पास एएसआई पुरुषोत्तम सिंह (58) की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर उझ नहर में गिर गई। इस हादसे में एएसआई की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथियों को बचा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल दो जवानों को बचाने में कामयाब रहा, लेकिन पुरुषोत्तम सिंह नहर के तेज बहाव में बह गया। काफी मशक्कत के बाद उसे गंभीर हालत में निकाला गया। जवानों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव सिद्धपुर लाया जाएगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...