हिमाचल डेस्कः प्रदेश के शिमला शहर के कच्ची घाटी क्षेत्र में स्थित हीरो होंडा बाइक व स्कूटी शोरूम में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने 32 दोपहिया वाहन और एक कार को जला दिया। समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को काबू कर 5 करोड़ की संपत्ति बचा ली।
ये भी पढ़ें :-
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:31 बजे बालूगंज अग्निशमन केंद्र को शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। 11 स्कूटी, 15 मोटरसाइकिल, 3 रिपेयर बाइक-स्कूटी और शोरूम मालिक की कार जल गईं। ट्रैफिक प्रभावित होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू
दमकल कर्मियों ने दो घंटे तक पानी की बौछारें मारकर आग बुझाई। राहत की बात यह रही कि आग ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान कई गुना बढ़ जाता। आसपास के भवनों को कोई क्षति नहीं हुई। प्रारंभिक अनुमान से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात ये है कि 5 करोड़ रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया।
कारण अज्ञात, जांच जारी
आग का सटीक कारण स्पष्ट नहीं। शॉर्ट सर्किट संदेह है, लेकिन पुलिस व अग्निशमन विभाग जांच कर रहा है। स्थानीयों ने दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
ये भी पढ़ें :-

