Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: कसौली छावनी की 184 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट में भयंकर आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

April 13, 2026

Himachal: कसौली छावनी की 184 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट में भयंकर आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कसौली छावनी में सोमवार तड़के करीब चार बजे भड़की आग ने 184 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट को भारी नुकसान पहुंचाया। 29 दुकानों वाली इस लाइन में आठ दुकानें पूरी तरह जल गईं, जबकि कई अन्य को क्षति हुई। दुकानदारों और उनके परिवारों पर गहरा आघात हुआ है, शहरवासी व आसपास की पंचायतों में मायूसी छा गई।

ये भी पढ़ें :-

200 मीटर दूर उड़ीं छतें 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खानपान की दुकानों में सिलेंडर फटने से एक के बाद एक धमाके हुए। दुकानों की चादरें 200 मीटर दूर तक बिखर गईं, कई पेड़ों पर अटक गईं। आग इतनी तेज फैली कि राहतकर्मी नजदीक नहीं पहुंच सके। कुल नुकसान 5 से 7 करोड़ रुपये का अनुमान है।

May be an image of fire

ब्रिटिशकालीन हेरिटेज, पर्यटकों का केंद्र

1842 में स्थापित यह मार्केट ब्रिटिश काल की देन है। छावनी प्रशासन ने इसे हेरिटेज दर्जा दिया था। छोटे रेहड़ी-खोखों से विकसित होकर यह पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बनी। बाजार में फायर हाइड्रेंट और दमकल की व्यवस्था थी, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं हो सका।

May be an image of fire

11 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

सेना, एयर फोर्स, हिमाचल अग्निशमन, पुलिस और कैंट बोर्ड के चार दमकल वाहनों ने 11 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें