Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के Mandi जिले में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

December 31, 2022

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके आज सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई।

भूकंप का केंद्र सुंदरनगर शहर के नालू गांव के पास 31.46 उत्तरी अक्षांश और 76.98 पूर्वी देशांतर तथा जमीनी सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी तरह की जनहानि और नुकसान नहीं हुआ है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें