Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली उत्सव में पहली बार होगा मिस हमीरपुर-2025 इवेंट, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगी इनामी राशि

March 7, 2025

होली उत्सव में पहली बार होगा मिस हमीरपुर-2025 इवेंट, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगी इनामी राशि

हमीरपुर(अरविंदर सिंह) : सुजानपुर में होने जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली मेले में आयोजित होने वाले मिस हमीरपुर इवेंट-2025 के लिए शुक्रवार को ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन का आयोजन डीसी ऑफिस हमीरपुर में किया गया। इस दौरान काफी प्रतिभागियों ने भाग लिया। यहां से चयनित होने वाली टॉप-10 प्रतिभागी होली मेले में परफार्म करेंगी। किसी होली मेले की किसी सांस्कृतिक संध्या में इसकी भी परफार्मेंस होगी। प्रथम तीन स्थन पर रहने वाले विजेताओं को इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी।

बता के कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता को 11 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 7100 रुपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 5100 रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। शनिवार के दिन भी ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से दो दिन ऑडिशन के लिए तय किए गए हैं। शुक्रवार व शनिवार को ऑडिशन का आयोजन हो रहा है। यहां से चयनित होने वाली प्रतिभागियों को होली उत्सव में आयोजित होने वाले मिस हमीरपुर इवेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा। एसी टू डीसी हमीरपुर अपराजिता चंदेल की निगरानी में यह आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्र स्तरीय होली मेले में पहली बार मिस हमीरपुर इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार व शनिवार के दिन ऑडिशन के लिए तय किए गए थे। शुक्रवार को काफी संख्या में युवतियां ऑडिशन में भाग लेने के लिए पहुंची। प्रतिभागियों की आयु सीमा 18 से अधिक तय की गई है।

मिस हमीरपुर-2025 के इवेंट के ऑडिशन में भाग लेने के लिए पहुंची प्रतिभागी सुबिंदी राठौर ने कहा कि इस तरह के इवेंट में भाग लेने का उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
बाइट सुबिन्दा राठौर

मिस हमीरपुर-2025 के ऑडिशन में भाग लेने पहुंची प्रतिभागी रिया का कहना है कि यहां पहुंची प्रतिभागी शिक्षा ग्रहण कर रही हैं लेकिन इस तरह के इवेंट में भाग लेने का मौका मिलना भी जरूरी है। इस तरह के इवेंट से प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है।

एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को डीसी कार्यालय में मिस हमीरपुर- 2025 के ऑडिशन लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है यहां से चयनित होन वाली टॉप-10 प्रतिभागियों को सुजानपुर में आयोजित होने जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली मेले में परफार्म करने का अवसर मिलेगा। किसी एक सांस्कृतिक संख्या में इनकी परफार्मेंस होगी तथा प्रथम तीन विजेताओं को इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें- शरीर में ताकत और एनर्जी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें