कुल्लू: जिला कुल्लू के राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की NSS इकाई द्वारा 57वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय Cultural Exchange रहा, जिसका संपूर्ण प्लान एवं परिकल्पना NSS अध्यक्ष नेहा द्वारा तैयार की गई थी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम चंद जी ने मुख्य अतिथि डॉ. राकेश राणा जी का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राकेश राणा जी ने सभी स्वयंसेवकों को NSS स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा Cultural Exchange के माध्यम से एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों द्वारा Cultural Exchange कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा चार प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिनमें विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए गए। इसके साथ गुजरात-राजस्थान,थीम पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गुजरात + राजस्थान की प्रस्तुति रचना के नेतृत्व में, हिमाचल + पंजाब खुशबू लता के नेतृत्व में, तमिलनाडु + केरल हेमा के नेतृत्व में, शिमला नाटी वंशिका के नेतृत्व में, झारखंड + बंगाली रुचिका के नेतृत्व में और कुल्लवी नाटी टीटू के नेतृत्व में प्रस्तुत की गई, के साथ-साथ सुरों की महफिल और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन NSS अध्यक्ष डिम्पल, अध्यक्ष नेहा, मानवी, मोनिका, साक्षी ठाकुर एवं वैशाली द्वारा किया गया। सजावट की व्यवस्था NSS स्वयंसेवकों द्वारा की गई थी और सभी स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया और अंत में सभी स्वयंसेवकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
📍 Location: Kullu (Kullu)