विज्ञापन

विधायक के कहने से नहीं, सुजानपुर भाजपा के कहने पर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे प्रदेश मुख्यमंत्री

सुजानपुर(गौरव जैन): प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा विधायक के कहने से नहीं कर रहे हैं उनका यह दौरा सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के कहने पर निर्धारित हुआ है यह जानकारी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे वर्तमान में जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा मंडल.

सुजानपुर(गौरव जैन): प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा विधायक के कहने से नहीं कर रहे हैं उनका यह दौरा सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के कहने पर निर्धारित हुआ है यह जानकारी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे वर्तमान में जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा मंडल अदक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आ रहे है उनका स्वागत है लोगों को उनके आने से राहत मिलेगी इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था जिसके बाद उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा निर्धारित किया उन्होंने विधायक सुजानपुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को सुजानपुर लाने में नाकामी क्यों रहे इस बात पर वह स्तिथि स्पष्ट करें उन्होंने कहा कि विधायक की मंशा ही नहीं थी कि मुख्यमंत्री सुजानपुर आए और वारिश से प्रभावित परिवारों से मिले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बारिश से भारी नुकसान हुआ है कोई भी पंचायत कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां लोगों को नुकसान ना हुआ हो उसके बावजूद विधायक मुख्यमंत्री को सूजानपुर लाने में नाकाम रहे भाजपा पदाधिकारीयो ने कहा कि सुजानपुर में राहत के नाम पर जो लोगों को राशी बांटी जा रही है उसमें भेदभाव किया जा रहा है राजनीतिक दृष्टि के साथ लोगों को पैसा दिया जा रहा है जो सही बात नहीं है उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि बारिश प्रभावित जिस किसी परिवार को राहत राशि दी जा रही है तो यह राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में डाली जाए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुजानपुर प्रशासन के लोग ऐसे लोगों को राहत राशि बांटने में लगा रहे हैं जो वर्तमान में ना तो वार्ड सदस्य हैं और ना ही किसी पंचायत के प्रधान ऐसे लोगों को क्यों राहत राशि देने के समय प्रशासन के लोग अपने बीच खड़ा कर रहे हैं इस मामले पर जांच की जाए

उन्होंने कहा कि यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे लोगों के तबादले किए जा रहे हैं जो हाल ही में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए पहुंचे थे हाल ही में 3 महीने पहले एक विड़ो महिला का यहाँ से तबादला कर दिया गया उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जो विधायक इस तरह के कम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर मुख्यमंत्री नजर रखें

भाजपा मंडल पदाधिकारीयो सहित कार्यकारिणी सदस्यों शहरी भाजपा इकाई तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आने पर धन्यवाद किया है और कहा है कि उनके आने से लोगों को राहत मिलेगी।

Latest News