Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress सरकार पर केवल जनता का ही नहीं कांग्रेस के विधायकों का भी उठ चुका है विश्वास : Anurag Thakur

March 14, 2024

Congress सरकार पर केवल जनता का ही नहीं कांग्रेस के विधायकों का भी उठ चुका है विश्वास : Anurag Thakur

गगल (रोहित सैनी) : कांग्रेस सत्ता में आने के लाख दावे कर लें, लेकिन उनके पास ऐसे नेता ही नहीं हैं और ना ही ऐसी नीति है जिसे जनता उसे सत्ता में लेकर आए आज यह बात एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्तालाप में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी बनकर रह गई हैं। उन्हाेंने कहा के भावी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुण भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की नीतियों को दोनों को अच्छा समझते हैं। यही कारण इसका प्रमाण है 2014 में भाजपा भारी बहुमत से सता में आई थी और 2019 में भी दिल्ली की सत्ता संभाली थी और अब 2024 के चुनाव भी बीजेपी के पक्ष में ही रहेंगे।

उन्होंने कहा की यह आश्चर्य की बात है, ना तो 2014 में और ना ही 2019 में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस ना बनपाई थी, हिमाचल के बारे उन्होंने कहा कि इस बार में भी हिमाचल की चारों सीटे बीजेपी को सौंप कर जनता एक बार फिर मोदी सरकार के प्रति और मोदी सरकार की नीतियों के प्रति अपना दायित्व निभाएगी।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूछे गए एक सवाल में के जवाब में अनुराग ने बताया के जो लोग इस कानून से खुश नहीं हैं। वह राष्ट्रीय हित में जनता से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ रहे बच्चियों के साथ प्रताड़ना और छोटी उम्र में शादियां करने के लिए मजबूर करने पर रोक लगाने के लिए यह कानून संशोधित करना अति आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस नागरिकता कानून के संशोधन से दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्म परिवर्तन के नाम पर जिन लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन लोगों ने इस राहत की सांस ली होगी। उन्होंने पूछा की जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वह नहीं चाहते की प्रताड़ना से उन लोगों को मुक्ति मिले जो प्रताड़ना से आहत हो रहे थे। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर में संसदीय सीट के लिए नाम घोषित होने के बाद पहली बार गग्गल एयरपोर्ट पर वार्तालाप कर रहे थे। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर का गडरिया एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ता वह अन्य पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें