ऊना: हरजिंदर हॉस्पिटल ऊना के प्रबंधक डॉक्टर हरजिंदर सिंह व मोनिका सिंह ने ऊना जिला में दिल की बीमारियों के अत्यआधुनिक इलाज के लिए पहल करते हुए देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना की है। इस अंत्य आधुनिक हार्ट इंस्टिट्यूट में दिल की बीमारी का इलाज अत्याधुनिक उपकरणों व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा ।देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रबंधक डॉक्टर हरजिंदर सिंह व मोनिका सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हार्ट इंस्टिट्यूट में सोमवार से विधिवत रूप से ओपीडी शुरू की जा रही है ।विशेषज्ञ हार्ट चिकित्सक रोगियों का चेकअप करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊना- नगल मार्ग पर इंदिरा मैदान के समीप आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है ।उन्होंने कहा कि इसके पहले चरण में ओपीडी शुरू की जा रही है और आगामी दो माह में इसे पूरी तरह अत्याधुनिक तकनीक के साथ संचालित कर दिया जाएगा ।उन्होंने कहा की शुरुआत में 50 बेड की सुविधा के साथ इस हार्ट इंस्टिट्यूट को शुरू किया जा रहा है ,जो बढ़कर 70 तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस हार्ट इंस्टिट्यूट में अनुभवी डॉक्टरों के साथ-साथ कैथ लैब की टीम रहेगी,आधुनिक कैथलैब में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, सीसीयू व आईसीयू आपातकाल सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, अनुभवी डॉक्टरों की टीम व पेरा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि हार्ट अटैक के समय जल्द इलाज न मिलने के कारण दूर दराज जाना पड़ता है ,बड़े शहरों की और भागना पड़ता है, ऐसे में समय की कमी के चलते कई बार परिजन अपने सदस्य को खो बैठते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना आसपास के जिलों को बेहतर हार्ट इंस्टिट्यूट की सुविधा मिल सके, इसके लिए इस संस्थान की स्थापना की गई है ।उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी सेवाएं ऊना में उपलब्ध हो यह एक सपना रहा है, जिसे पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस हार्ट इंस्टिट्यूट में 60 से 70 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। हर बेहतरीन सुविधा यहां उपलब्ध होगी और हमारा लक्ष्य है कि बहुमूल्य जिंदगी को बचाया जा सके।
पूर्व सैनिक पिता का सपना हुआ साकार
डॉक्टर हरजिंदर ने कहा कि उनके पिता सेना में रहे हैं, मेजर भगत सिंह पिता सदैव चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर करने की प्रेरणा देते रहे हैं ।उन्होंने कहा कि पिता की एक सोच व सपना रहा है कि पूर्व सैनिकों व सैनिकों को बेहतर सुविधा हार्ट के इलाज की ऊना में मिले और उनकी प्रेरणा से हम इस काम को पूरा कर पाए हैं ,पिता का सपना बेटा ,बहु व पोती पूरा कर रहे है और अब यह हार्ट इंस्टीट्यूट शुरू हो रहा है ।
सरकारी योजनाएं व पूर्व सैनिकों की योजना भी होगी शामिल
हरजिंदर सिंह व मोनिका सिंह ने कहा कि इस हार्ट इंस्टिट्यूट में कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होगी ।इंश्योरेंस कंपनियों से लेकर के आयुष्मान ,हिमकेयर जैसी सुविधाओं को भी जल्द शुरू करेंगे। वहीं पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस स्कीम को भी लाना प्राथमिकता रहेगी ।
अत्यधिक एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे
डॉ हरजिंदर व मोनिका सिंह ने कहा कि इस हार्ट इंस्टिट्यूट में वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस की सेवा आपात स्थिति के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ।जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ व डाक्टर तैनात रहेंगे ।उन्होंने कहा कि जिस आपात स्थिति में रोगी के घर द्वार तक भी भेजा जा सकता है ।
सीसीयू व आईसीयू अत्यआधुनिक
डॉ. हरजिंदर सिंह व मोनिका सिंह ने कहा कि हार्ट इंस्टिट्यूट में कसीसीयू व आईसीयू को अत्यआधुनिक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एक इस हार्ट इंस्टीट्यूट को एनएबीए मानकों के अनुसार तैयार किया गया है ।
कैंटीन व खाने की सुविधा भी उपलब्ध
उन्होंने कहा कि रोगियों व उनके तामीरदारों को कैंटीन व खाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा, डॉक्टर की राय के अनुसार मिलेगा।
दूरदराज के क्षेत्र में लगेंगे मेडिकल कैंप
अद्वैता फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका सिंह ने कहा कि हमारा यह प्रयास भी रहेगा की सामाजिक संस्था अद्वैता फाउंडेशन के माध्यम से हार्ट की बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दूर दराज के क्षेत्र में निशुल्क कैंप भी लगाए जाए, जागरूकता भी फैलाई जाए, इसके लिए भी प्रयास रहेगा और आने वाले समय में सामाजिक संस्थाओं से मिलकर के कैंप भी लगाए जाएंगे।