Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब सैलानी कर सकेंगे रोहतांग दर्रे का दीदार, लंबे इंतजार के बाद बहाल हुआ रोहतांग दर्रा

May 24, 2024

अब सैलानी कर सकेंगे रोहतांग दर्रे का दीदार, लंबे इंतजार के बाद बहाल हुआ रोहतांग दर्रा

हिमाचल (सृष्टि शर्मा): पर्यटन नगरी मनाली में स्थित रोहतांग दर्रा शुक्रवार को सैलानियों के लिए बहाल हो गया है। तो वहीं आज सैलानियों ने रोहतांग दर्रे में बर्फ के दीदार भी किया। यहां पर बी आर ओ के द्वारा बर्फ हटाने का काम खत्म कर दिया गया है और रोहतांग दर्रे में अब सैलानियों को 15 फुट से अधिक बर्फ देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन के द्वारा इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है और अब रोजाना 1200 वाहन रोहतांग दर्रे तक भेजे जा रहे हैं।

इसके लिए सैलानियों को ऑनलाइन परमिट भी बुक करना पड़ रहा है और उसके बाद ही सैलानी यहां पर बर्फ के दीदार कर सकेंगे। एनजीटी के निर्देशों के अनुसार यहां पर जाने के लिए ऑनलाइन परमिट की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा के बहाल होने की सूचना मिलते ही अब सैलानी एडवांस में परमिट बुक करने में जुट गए हैं।

शुक्रवार को पहले दिन एनजीटी के नियमानुसार ऑनलाइन परमिट 1200 वाहनों के द्वारा हासिल किया गया और 1200 वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग गए। रोहतांग दर्रे में सैलानियों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की और ऐसे में सैलानियों के जाने से मढ़ी से लेकर रोहतांग दर्रा तक अब पर्यटकों का मेला लग गया। गौर रहे कि बीते साल रोहतांग दर्रा 13 जून को बहाल किया गया था। जबकि इस साल बी आर ओ के द्वारा बर्फ को जल्दी काटा गया और 24 मई से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। अब सैलानी सोलंग नाला, अटल टनल, सिस्सू के अलावा रोहतांग दर्रा में भी बर्फबारी के मजा के सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें