Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joginder Nagar की बाग पंचायत के लोगों को मिला सड़क सुविधा का तोहफा

January 24, 2024

Joginder Nagar की बाग पंचायत के लोगों को मिला सड़क सुविधा का तोहफा

जोगिंदर नगर (राजीव बहल) : प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर द्वारा उपमंडल के बाग पंचायत के लोगों को 2 सड़कों का तोहफा दिया। उन्होंने चक्का से दबडैहल बाया आल पाबो एवम शानन मझोगला से आंबा रा गहरा रोड का भूमि पूजन किया। इन सड़कों के बनने से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं उन्हें अब अपने गांव पहुंचने के लिए 21 किलोमीटर के लंबे सफर के बजाय मात्र 3 किलोमीटर सफर करना पड़ेगा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो हर वर्ग के लोगों के दुख-दर्द को समझता है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा नेतृत्व प्रदेश को वर्षों बाद मिला है। उनके नेतृत्व में आज प्रदेश में ऐसे कार्य हो रहे हैं जो आज तक संभव नहीं हो पाए थे। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया कि उन सभी के द्वारा उन्हें जिला परिषद चुनावों में अपना मत डालकर विजय बनाया गया, जिसके परिणाम स्वरूप आज वे यहां की जनता को इन सड़कों की सौगात दें पाए हैं जिनका एफआरए क्लियर हो चुका है और अब जनता को जल्द ही यहां पर रोड की सुविधा उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं और आम जनता के दुख-दर्द को समझते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जोगिंदर नगर को विकास की दृष्टि से विकसित करने के लिए वह प्रयासरत हैं और रहेंगे क्योंकि जोगिंदर नगर में विकास की दृष्टि से अपार संभावनाएं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें