Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाय की बछड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष समुदाय के 6 लोगो को किया गिरफ्तार

July 29, 2024

गाय की बछड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष समुदाय के 6 लोगो को किया गिरफ्तार

कुल्लू की गड़सा घाटी के माहुन गांव में एक बछड़ी की विशेष समुदाय के लोगो द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया हैं। वही, पुलिस ने विशेष समुदाय के 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस की टीम ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया हैं ताकि बाकी साक्ष्यों की भी जांच हो सके। इस तरह का मामला सामने आने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और स्थानीय जनता मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की। वही, मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच भी खूब तनातनी हुई। जिस कारण एसपी कुल्लू को भी मौके पर पहुंचना पड़ा और ग्रामीणों का गुस्सा शांत करवाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव माहून डा० गड़सा तह०भुन्तर जिला कुल्लू हि० प्र० के रहने वाले, सुजान सिंह पाल उम्र 43 साल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि उसके निर्माणाधीन मकान में J&K se आए मजदूर किराए पर दिनांक 28 जून से रह रहे है। जो सुआंगता से नरोल गांव के लिए पानी की पाईप लाईन बिछाने का काम कर रहे है। यह लेबर ठेकेदार चित्र सिंह के पास काम करती है और इस लेबर के 6 आदमी मेरे निर्माणाधीन मकान में ठहरे है। सभी निवासी जम्मू कश्मीर के है। सुजान सिंह पाल ने बताया कि बीती रात के समय करीब 10.30 बजे शाम में खाना खाने के बाद रसोई से बाहर निकला तो उसे अपने निर्माणाधीन मकान में कुछ काटने की की आवाजें सुनाई दी। फिर वो टार्च लेकर उपर मकान के पास पहुंचा तो सड़क में एक लेबर का आदमी मकान के बाहर खड़ा था

जब उससे पूछा कि अन्दर किस चीज की आवाज हो रही है तो उसने इसके मुंह के उपर सीधी टार्च लगा दी। सुजान सिंह ने कहा कि टार्च हटा दे तो उसने टार्च नहीं हटाई। तभी वो बरामदा में आया और लेबर के सभी बाहर बरामदे में आ गए। उसके बाद सुजान सिंह डर के मारे अन्दर नहीं गया तथा वापिस सोने के लिए घर चला गया। सुजान सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी सविता पॉल अपने निर्माणाधीन मकान में आई। तो इसने देखा कि जहां लेबर ठहरी है उसके साथ बाले कमरे में एक मांस का टुकड़ा पड़ा था। तभी थोड़ी देर बाद सुजान सिंह भी उपर मकान में आया तथा इसकी पत्नी ने इसे भी मांस का टुकड़ा दिखाया। उसके बाद मैं व मेरी पत्नी गांव में लोगों को बुलाने के लिए गए। जब वह वापिस पहुंचे तो वह मांस का टुकड़ा वहां पर नहीं था और न हीं उपरोक्त लेबर वहां पर थी। उसके बाद गांव वासियों द्वारा जंगल में ढुंढने पर उपरोक्त व्यक्तियों को पकड़ कर मौका पर लाया गया। सुजान सिंह ने बताया कि चार पांच दिन पहले एक आवारा गाय व उसकी छोटी बछड़ी यहां सड़क पर घूम रही थी। लेकिन उसकी बछड़ी अब नजर नहीं आ रही हैं। सुजान सिंह ने अंदेशा जताया है कि उपरोक्त लेबर के आदमियों ने उसी बछडी को काटकर उसकी हत्या कर दी है।

वही, कुल्लू पुलिस ने भी आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला अधीन धारा 196,224,3 (5) BNS व धारा 11 पशु अभिचार अधिनियम व धारा 3 गौ वध हत्या निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुल्लू पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगामी कारवाई की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें