Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी व पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 27, 2024

बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी व पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर हुए गोलीकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित व पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को कोर्ट परिसर के बाहर से पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी को प्रदेश हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली थी। हाईकोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के उपरांत आरोपित को दिनांक 27 जून यानी गुरूवार सुबह 10 बजे तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। एस पी बिलासपुर विवेक चहल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें