Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prem Kumar Dhumal और Anurag Thakur ने प्रदेशवासियों को दी Holi की शुभकामनाएं

March 8, 2023

Prem Kumar Dhumal और Anurag Thakur ने प्रदेशवासियों को दी Holi की शुभकामनाएं

हमीरपुरः होली रंगों का तथा हंसी-खुशी का त्यौहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। यहीं कामना है कि रंगोत्सव सबके जीवन में उमंग और उत्साह लेकर आये। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफैसर प्रेम कुमार धूमल व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए यह बात कहीं है। उन्होंने कहा कि फागुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्यौहार के दिन लोग पुरानी कटुता को भूलकर गले मिलते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर मिठाईयां खिलाते हैं।

भारतवर्ष की एकता और अखंडता को बढ़ाने का काम यह रंगोत्सव सदियों से कर रहा है। रंगों का यह त्यौहार वसंत ऋतु का संदेशवाहक भी है। प्राचीन काल में चंदन और गुलाल के साथ होली खेली जाती थी अब आधुनिकता की दौड़ में प्राकृतिक रंगों की जगह बनावटी रंगों ने ले ली है जो कई बार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होते हैं। इसलिए रंगों का उपयोग करते समय सबसे पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें के रंग आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ना हो हो सके तो गुलाल और चंदन का ही उपयोग करें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें